मुरादाबाद, जुलाई 31 -- भाजपा कैंप कार्यालय पर हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता चेतन सैनी के मंडी समिति प्रकरण में आत्महत्या करने पर शोक प्रकट किया, साथ ही मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। सरकार से यह मांग की, कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो औैर कार्यकर्ता के परिवार को न्याय मिले। शोकसभा में मण्डल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा, विधानसभा के संयोजक विश्वास यादव, मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष मेघपाल सिंह ,प्रशांत चौधरी, नवनीत यादव, संजय शर्मा, अखिल कुमार,अतुल शर्मा, प्रदीप चौधरी, पंकज चौहान, इमरान पाशा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.