चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर में हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान बुधवार को चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा चक्रधरपुर पुराहट स्टेडियम से निकलकर ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोकलो रोड होते हुए बाईपीड़ चौक, जयपुर, केरा होता हुए चक्रधरपुर पहुंचा। वही शहरी इलाकों में भी तिरंगा यात्रा निकाला गया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सारंगी, मालती गिलुआ, दीपक सिंह, डारे बोदरा, दुर्योधन प्रधान, सरना वोयपाई, संजय पासवान, देवेन मंडल, मदन विश्वकर्मा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...