बिजनौर, अक्टूबर 3 -- धामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने हाथ में झाड़ू उठाकर सफाई की। विधायक अशोक राणा और भाजपा जिला अध्यक्ष भी नगर पालिका के पार्क में सफाई करते दिखाई दिए। हालांकि झाड़ू का दृश्य आम तौर पर सफाई कर्मचारियों तक सीमित रहता था। लेकिन मोदी-योगी के राज में यह अब नेताओं के हाथ में भी दिखाई दिया। नेताओं के इस कदम को देखकर आम लोग भी हैरान रह गए। विधायक और जिलाध्यक्ष के साथ अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भी सफाई में शामिल हुए। भाजपा के इस अभियान को पार्टी की ओर से जनता को जागरूक करने और स्वच्छ भारत का संदेश देने के रूप में पेश किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजू गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल, प्रमोद राठी, सभासद पुरुषोत्तम अगवाल, नागेश्वर दयाल गहलोत, अनिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.