अल्मोड़ा, नवम्बर 8 -- अल्मोड़ा। भाजपा पदाधिकारियों ने क्वारब के वैकल्पिक मार्ग डोभा-चौसली का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि जल्द ही वैकल्पिक मार्ग का कार्य पूरा हो जाएगा। मार्ग निर्माण में पूरी मशीनरी जुटी हुई है। इसके लिए उन्होंने सरकार और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का आभार जताया। यहां पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पार्षद अमित साह मोनू, गोविंद पिलख्वाल, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, कृष्ण बहादुर, मनोज पाठक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...