पूर्णिया, सितम्बर 1 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक पर रूपौली भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, नहीं सहेगा बिहार का नारा लगाते हुए कांग्रेस को जमकर कोसा और नारा लगाया। भाजपा रूपौली मंडल अध्यक्ष ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में अराजकता फैला रहे हैं। विपक्षी के द्वारा की गई टिपण्णी जहां उनकी हताशा को दर्शाता है वही भारतीय संस्कृति का अपमान है।कांग्रेस और राहुल गांधी जनता से जब तक माफी नहीं मांगेगे तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष विजेंद्र यादव, पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.