बुलंदशहर, जनवरी 5 -- सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मश्री कल्याण सिंह की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से हवन-पूजन किया और उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ रूपेश लोधी ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह हिंदुत्व की राजनीति के प्रखर नायक थे। भाजपा नेता एडवोकेट विजय लोधी,मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, देवेंद्र प्रधान, हरस्वरूप सिंह, संजय श्रोत्रीय, मुकेश भारद्वाज, वैभव रस्तौगी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.