मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- अटल जन्म शताब्दी कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों ने अटल चौक के पास सफाई अभियान चलाया। प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई की गई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। यह आयोजन 31 दिसंबर तक चलेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम ने जो सपना देखा था उन सपनों का पूरा करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के कार्यों को देश की जनता आज भी याद करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.