अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर आयोजित कार्यशाला बुधवार को कयामपुर स्थित कार्यालय में हुई। प्रथम सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह लोधी और जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यशाला तीन सत्रों में संपन्न हुई। प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र, द्वितीय सत्र विधानसभावार चर्चा, तृतीय सत्र- समाधान सत्र रहा। मुख्य अतिथि ने भाजपा की रीति-नीति, संगठनात्मक संरचना और कार्यकर्ता-आधारित राजनीति के मूल सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक कौशल विकसित करना और सामाजिक सरोकारों के प्रति जिम्मेदारी को और अधिक प्रभावी बनाना है। प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.