गया, मार्च 17 -- गया जिले भाजपा के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की सोमवार को विशेष बैठक हुई। इस दौरान जिला संगठन के नए कमिटी की गठन में पारदर्शिता नहीं बरते जाने को लेकर चर्चा होती रही। साथ ही मुख्य रूप से बाहरी लोगों को संगठन में उच्च पद देने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का मुद्दा छाया रहा। बैठक में कहा गया कि संगठन के महामंत्री, जिला मंत्री, उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर गया जिला पूर्वी से बाहर के लोगों को शामिल किया गया है जो स्थानीय कार्यकर्ताओं के हितों के विरुद्ध है। इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष व्याप्त है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन के दोनों महामंत्री सहित उपमुख्यमंत्रियों से मिलकर अपनी मांगें लिखित रूप में प्रस्तुत करेंगे। उन्हें पूरा विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.