सहारनपुर, अगस्त 30 -- भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने पार्टी संगठन को गति देने और 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह जिले, मंडलों और बूथ स्तर पर बैठक अनिवार्य होगी। बूथ समिति की समीक्षा के साथ नए कार्यकर्ताओं को अभियान की पूरी जानकारी देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह जिले और मंडलों की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित होनी चाहिए। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और उनके अभियान में योगदान की समीक्षा भी नियमित रूप से करनी होगी। सिसोदिया ने कहा कि कुछ मंडलों में नई टीम गठित हुई है, जिन्हें अभियान और पार्टी कार्य की पूरी जानकारी देना आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.