फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने अब संगठन को तरोताजा करने के लिए जिलाध्यक्षों के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि भाजपा संगठन ने बल्लभगढ़ को फरीदाबाद से अलग जिला बना दिया है। अब फरीदाबाद के साथ-साथ बल्लभगढ़ में भी भाजपा का अलग जिलाध्यक्ष होगा। सोमवार सुबह 10 बजे तक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है। प्रदेश भाजपा ने यह फैसला जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के इरादे से लिया है। करीब दो-तीन वर्ष से भाजपा में बल्लभगढ़ को अलग जिला घोषित करने की चर्चा चल रही थी। अब जाकर प्रदेश भाजपा ने संगठन की दृष्टि से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ को अलग-अलग महानगर बनाया गया है। फरीदाबाद महानगर में तिगांव, बड़खल और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। जबक...