नई दिल्ली, जनवरी 16 -- महाराष्ट्र नगर निकाय के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, अभी ज्यादातर महानगरपालिकाओं के चुनाव पूरी तरह से घोषित नहीं हुए हैं। ठाणे महानगरपालिका की बात करें, तो शाम पांच बजे तक 131 में से 52 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें शिवसेना एकनाथ शिंदे ने अपनी जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है। इस निगम चुनाव में साथ मिलकर लड़ रहे भाजपा और शिंदे गुट लगातार जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी और ठाकरे भाइयों को बीएमसी के बाद इस क्षेत्र में भी निराशा हाथ लगी है। अभी तक घोषित 54 सीटों के नतीजों में भाजपा को 12, शिंदे गुट को 24 सीटें मिली हैं। आइए जानते हैं, ठाणे महानगरपालिका से कौन सा प्रत्याशी कहां से जीता है।वार्ड नंबर 1 अ. सिद्धार्थ ओवलेकर, शिंदे गुट ब. अनिता ठाकूर, भाजपा स. नम्रता घरत, शिंदे गुट ड. ...