सीतापुर, फरवरी 8 -- रेउसा, संवाददाता। रेउसा के सबलापुर स्थित घर में शनिवार रात दो चोर घुस आए। आहट पर परिवार वालों के जगने पर दोनों छत से कूदकर भागने लगे। इस बीच एक चोर गिरकर चोटिल होने से भाग नहीं पाया। ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया वहीं उसका साथी भाग निकला। सबलापुर निवासी राजेन्द्र सिंह के मुताबिक शनिवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। इस बीच दो चोर घर में घुस आए। दोनों कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ने लगे। खटपट की आवाज से उनकी नींद खुल गई। चीख पुकार मचाने पर पकड़े जाने के डर से दोनों छत पर चढ़कर पीछे की तरफ कूद गए। इस दौरान एक चोर के पैर में चोट लगने से वह भाग नहीं पाया। वहीं उसका साथी भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। चोर की पहचान रेउसा के धमधमपुर निवासी कामता के रूप में हुई। तलाशी के दौरान च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.