बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता मरका थाना के अरवारी गांव के मजरा भागीरथी पुरवा में खानदानी दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। इस मारपीट में महिलाएं भी लाठियां लेकर कूद पड़ीं। दोनों तरफ से करीब दस लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भागीरथी गांव में अभयराज व चुनकउवा खानदानी हैं। मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से महिला व पुरुष लाठी, कुल्हाड़ी व हंसिया आदि लेकर पहुंच गए। करीब आधा घंटे तक दोनों तरफ से लाठियां चटकीं। इसमें दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत दस लोगों को गंभीर चोंटे आईं। सूचना पर मरका थाने की पुलिस पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.