मथुरा, दिसम्बर 1 -- मोक्षदा एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के भागवत भवन में गीता जयन्ती महोत्सव पर श्रृद्धा भाव से मनाया गया। भागवत गीता के सस्वर पाठ से समूचा भागवत भवन गूंज उठा। मंगलवार को यहां शंकराचार्य विधु शेखर भारती के सानिध्य में भागवत गीता की पुस्तक व प्रसाद का वितरण होगा। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर गीता-जयन्ती महोत्सव का शुभारम्भ प्रातः मंगल ध्वनि, मंत्रोच्चारण, पुष्पार्चन के साथ हुआ। स्वर्ण मण्डित श्रीमद्भगवत गीता का पूजन, अभिषेक शास्त्रीय मर्यादाओं, वैदिक परंपराओं के साथ किया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि गीता के प्रथम छह अध्यायों में कर्म की प्रधानता, मध्य के छह अध्यायों में भक्ति की प्रधानता और अन्त के छह अध्यायों में ज्ञान की व्याख्या की गयी है। 700 श्लोकों एवं 18 अध्याय को धारण करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.