बलिया, मई 19 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आदशक्ति तिवारी महाराज ने कहा कि भागवत को समझना भगवान को समझने के बराबर है। बताया कि जन्म जन्मांतर व युग युगांतर का पुण्य उदय होता है तो लक्ष्मीनारायण महायज्ञ होता है और उसमें भी भागवत कथा का प्रवचन। श्रद्धालुओं को ऐसा मौका गंवाना नहीं चाहिए। क्षेत्र के चकबहाउद्दीनपुर (मासूमपुर बहेरी) गांव में चल रहे नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन के दौरान कथा वाचक तिवारी ने रविवार की शाम कथा का शुभारंभ भागवत के प्रथम श्लोक से किया। महाराज ने भगवान के स्वभाव और उनकी लीलाओं का वर्णन में बताया कि भागवतपुराण उस सनातन ज्ञान का सार है, जो वेदों से प्रवाहित होती चली आई है। उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण का बखान किया। कहा कि सबसे पहले सुकदेव महाराज ने राजा परीक्षित को भागवत ...