औरैया, फरवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह कथा के समापन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं व ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक आयोजन के व्यवस्थापक अयोध्या सिंह चौहान के निर्देशन में भंडारे की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम के परीक्षित सुनीता सिंह व राजकुमार चौहान ने स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सेवा की और प्रसाद वितरण में सहयोग किया। ग्रामीणों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और धार्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आ...