बांका, दिसम्बर 8 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद बांका स्थित वार्ड नंबर आठ अंतर्गत बाबूटोला बैकुंठनाथ मंदिर परिसर समीप सात दिवसीय श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी और सभी ने भागवत कथा का श्रवण किया। कथावाचक रवि किशोर महाराज ने भागवत कथा के दौरान लोगों को आपसी भाईचारा और प्रेम को मजबूत करने और विस्तार देने को कहा। कहा कि भागवत कथा हमें मानवीय जीवन का पाठ पढ़ाता है। हमें हमारे नैतिक ज्ञान का बोध कराता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से झूठ-कपट और दूसरे के प्रति द्वेष का भाव त्याग करने को कहा। कथा के दौरान कई अनूठे प्रसंग भी सुनाए. नारायण के नरिसंह रूप का वर्णन किया. साथ ही राजा परिक्षित की भी कहानी सुनायी। यज्ञ के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ. श्रद्धालु भक्ति...