दुमका, जून 2 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -जमुआ गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक बाल व्यास चंदन शरण ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से सभी पापों का नाश होता है। कहा ईश्वर की कृपा जिसपर होती है वहीं कथा श्रवण के लिए यहां पहुंचते है। जबकि कई लोग चाह कर भी यहां नहीं पहुंच पाते हैं। ईश्वर ने मानव शरीर सजाकर इस घरती पर भेजा है। सोचने, समझने व निर्णय लेने की शक्ति दी है। उस ईश्वर के प्रति समर्पित भाव से भजन, कीर्तन, ध्यान, साधना व भक्ति करें। तभी यह जीवन सफल हो पाएगा। साथ ही उन्होंने दुंदकारी और गौ कर्ण की कथा को विस्तार से बताया। भागवत कथा से यहां का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यह कथा प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक होता है। अगामी 6 जून तक यह कथा का कार्यक्रम होना है। कथा श्रवण के लिए आसपास गांव के लोग भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.