गंगापार, नवम्बर 15 -- उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र उरुवा के चिलबिला गांव में जन कल्याण के लिए सोमवार से आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा के छठवें दिन शनिवार को श्रीकृष्ण की बाललीला, सुदामा चरित्र एवं रुक्मिणी विवाह कथा का वर्णन किया गया। कथावाचक के रूप में व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य विनोद माधव ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए बताया कि गोवर्धन पर्वत के धारण करने पर ही श्रीकृष्ण का गोविंद नाम पड़ा। आचार्य विनोद माधव ने रुक्मिणी विवाह लीला का भी भावपूर्ण वर्णन किया। मुख्य यजमान सुशीला देवी एवं सहायक यजमान सपत्नीक रविन्द्र कुमार पांडेय व रीता देवी पांडेय की ओर से कथा व्यास सहित सभी आचार्य का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर रविन्द्र कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार पांडेय, देवेंद्र कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार पांडे...