उरई, नवम्बर 12 -- जालौन। भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। यह बात कथा व्यास पंडित अनुराग चंसौलिया ने द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन कही। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनोहारी झांकी भी प्रस्तुत की गई। कथा व्यास पंडित अनुराग चंसौलिया ने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। यशोदा मां के पास रोज शिकायत आती थी। मां कहती थी तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह मुंह खोलकर दिखाया करते थे कि माखन नहीं खाया। बताया भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह रुक्मिणी के साथ हुआ था। कृष्ण भगवान ने रुक्मिणी का हरण कर विवाह किया था। कहा रुक्मिणी स्वयं साक्षात लक्ष्मी हैं और वह नारायण से दू...