कानपुर, दिसम्बर 30 -- रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के अजयपुर बनीपारा गांव में चल रहे सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा एवं रामकथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने कथा में ध्रुव व प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया। मंगलवार को कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंकज तिवारी ने भागवत कथा सुनाते हुए कथा में ध्रुव व प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहाकि जीव जब सुनीति की उपेक्षा कर अपनी रुचि के अनुरूप आचरण करता है, तो वह धर्म व न्याय के मार्ग से भटक जाता है। बालक को उसकी मां ही संमार्ग पर चलने का धर्म प्रशस्त करती है। व्यास ने कहाकि राजा उत्तानपाद ने अपनी रंज सुरुचि के कहने पर बालक ध्रुव का जब तिरस्कार किया तो मां सुनीति ने अपने पुत्र को ब्रह्म की शरण में जाने की राह दिखाई। उस राह पर चलकर बालक ध्रुव ने भगवान का साक्षात्कार करने के साथ ही परमपद क...