कानपुर, नवम्बर 8 -- क्षेत्र के इंदरुख गांव के गोसाई बाबा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं राम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने कथा में ध्रुव व प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया। शनिवार को कथा के तीसरे दिन कथा व्यास राजेश मिश्रा ने भागवत कथा सुनाते हुए कथा में ध्रुव व प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीव जब सुनीति की उपेक्षा कर अपनी रुचि के अनुरूप आचरण करता है,तो वह धर्म व न्याय के मार्ग से भटक जाता है। बालक को उसकी मां ही संमार्ग पर चलने का धर्म प्रशस्त करती है। व्यास ने कहा कि राजा उत्तनपाद ने अपनी रंज सुरुचि के कहने पर बालक ध्रुव का जब तिरस्कार किया तो मां सुनीति ने अपने पुत्र को ब्रह्म की शरण में जाने की राह दिखाई। उस पर चलकर बालक ध्रुव ने भगवान का साक्षात्कार करने के साथ ही परम पद को प्राप्त कर लिया। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.