बुलंदशहर, सितम्बर 10 -- नावल्टी रोड स्थित राज नारायण की कोठी में भागवत कथा आयोजित हो रही है। मंगलवार को कथा का पुनीत साहनी उर्फ विक्की ने अपनी धर्मपत्नी के साथ दीप प्रज्वलन कर पूजन किया। कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए, धर्म की स्थापना के लिए, दुष्टों का वध करने के लिए धरती पर अवतरित होते है। इसी के चलते पापी कंस और अन्य दैत्यों के वध के लिए भगवान के श्रीकृष्ण रूप में जन्म लिया। साथ ही गीता के उपदेश सुनाकर मानव जगत को धर्म का सही अर्थ समझाया। कथा के दौरान गणेश गुप्ता, कौशल गुप्ता, विनोद खुराना, योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार लाला, नीलू, चारु गुलाठी, राजू रसिक, गगन अरोड़ा, जय भगवान शर्मा, गिरीश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.