मिर्जापुर, जून 17 -- जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मदरां गांव में शांति निकेतन कुंज पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ । कथा व्यास पंडित कृष्णानंद महराज ने भागवत कथा का महत्व और गोकर्ण की कथा सुनाई। कथा के बीच में भागवत भजन और भगवान के नाम का उद्घोष होता रहा। कथा व्यास ने कहाकि भागवत कथा का हिन्दू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है। यह कथा भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों और लीलाओं का वर्णन करती है।कथा से ज्ञान, वैराग और भक्ति की प्राप्ति होती है। भागवत कथा सुनने से न केवल मन शांत होता है, बल्कि जन्म मृत्यु के चक्र से भी मुक्ति मिलती है। भागवत कथा सुनने मात्र से जन्म जन्मांतर के पापो को नष्ट कर जीव को शुद्ध करती है। इस कथा से जीवन के सच्चे अर्थ को समझते हुये मानव का अध्यात्मिक विकास होता है। जीव, व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.