मुंगेर, मार्च 4 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड के नोनाजी पंचायत अंतर्गत बाबा ऊंच्चेश्वर नाथ मंदिर देवघरा प्रांगण में रविवार से सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। इससे पूर्व कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जो देवघरा स्थित शिवगंगा से जल भरकर छाता, दरियापुर, कुनौली गांव का भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञ स्थल तक पहुंची। बनारस से आए कथावाचक अरविंद महाराज ने विधि विधान से कलश स्थापित कराया। इस मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य विजय सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर कमेटी के सचिव सह मुखिया सुरेश यादव, समिति सदस्य मिथुन कुमार, सरपंच जयहिंद यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार मुन्ना, जिप सदस्य विनोद सिंह, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय सिंह, महेश यादव, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्...