जहानाबाद, मार्च 1 -- सदर प्रखंड के तेजपुरा गांव में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ आरम्भ हुआ स्वामी रामप्रपन्ना चार्य जी महाराज ने भागवत महात्म्य के बारे में बताया अरवल, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के तेजपुरा गांव में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ आरम्भ हुआ। कथा ज्ञान यज्ञ में भागवत पीठ पर विराजमानश्री स्वामी रामप्रपन्ना चार्य जी महाराज ने भागवत महात्म्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। श्रीमद्भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप, पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। स्वामी जी ने कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं के धर्मानुस...