हल्द्वानी, फरवरी 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन जारी है। छठे दिन बुधवार को कथा व्यास ने भगवान की कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया।कथा पाठ करते हुए व्यास मनोज कृष्ण शास्त्री ने कहा भागवत कथा के कण-कण में भगवान विराजमान हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित कथा के विभिन्न प्रसंगों का रोचक वर्णन किया, जिसमें श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा के माध्यम से संत के सात्विक आचरण के साथ कलयुग की गति के दर्शन भी उन्होंने कराए। विधायक भगत ने कहा कि कथा का गुरुवार को प्रसाद वितरण के साथ पारायण होगा। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। यहांभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, जोगा मेहरा, विनोद बधानी, तरुण ...