अररिया, फरवरी 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के वार्ड संख्या 17, जानकी सदन स्थित समाजसेवी सह कारोबारी रामप्रकाश प्रसाद के आवासीय परिसर में आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से प्रारंभ किया गया। इस मौके पर श्रीमद भागवत कथा को लेकर शहर में कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा स्थानीय अस्पताल रोड़ स्थित आचार्य व कथावाचक पंड़ित नरेंद्र शर्मा के आवसीय परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के उपरांत कथास्थल पहुंच कर समाप्त हुई।ढोल-नगाड़ों और 'जय श्रीराम', 'राधे-राधे' के गगनभेदी जयकारों के बीच शोभायात्रा में शामिल महिलाएं नाचती-गाति रही। जिससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। इधर भागवत कथा के पहले दिन व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक आचार्य श्री नारायण शर्मा ने श्रीमद भागवत कथा के माहात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि घोर कलयुग...