मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरनगर। भगवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 2180 छात्राओं को योग के प्रति जागरूक किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसम पाल के निर्देशानुसार राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पटेल नगर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिम्पल चौधरी के मार्गदर्शन में छात्राओं को योग के प्रति जागरूक किया गया। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी में दो दिवसीय योग शिविर में योग प्रशिक्षक रवि कुमार व पूनम वर्मा द्वारा बालिकाओं को योगाभ्यास व प्राणायाम कराया गया । प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा बालिकाओं को संतुलित आहार विहार,नियमित दिनचर्या तथा संचारी रोग के लक्षण व बचाव के विषय में जानकारी दी गई । इस शिविर में प्रधानाचार्या डॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा, शारीरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.