बांका, फरवरी 23 -- बांका, एक संवाददाता। भागलपुर-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुद्रो मोड़ के समीप रविवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। घटना में चालक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.