दुमका, जुलाई 17 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगढ़ गांव के समीप एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार को हुई। जानकारी के अनुसार भागलपुर से देवघर जा रही बस जैसे ही महादेवगढ़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप पहुंची यात्री बस का चालक वाहन ने नियंत्रण खो बैठा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा हंसडीहा पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भिजवाया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में दो कांवरिया जो मोतिहारी जिले के मरकोनिया गांव के ओमप्रकाश कुमार (45) एवं उसकी मां उषा देवी (67), गिरीडीह जिले के बाघमारा गांव क...