मुंगेर, नवम्बर 10 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, पूर्व रेलवे मालदा प्रशासन ने भागलपुर से उधना के लिए एकतरफ़ा अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 03415 भागलपुर-उधना अनारक्षित एकतरफ़ा विशेष ट्रेन 12 नवंबर की सुबह 05:00 बजे भागलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6:00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में पूर्वी रेलवे क्षेत्राधिकार में सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों सहित 23 स्टेशनों पर रुकेगी। यह जानकारी डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.