भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर। भागलपुर शहर में भी बर्ड फ्लू फैलने का खतरा हो गया है। गुरुवार को सैंडिस कंपाउंड परिसर के अंदर स्विमिंग पूल के पास दर्जनों कौए मृत पाए गए। वन विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। इससे पहले जिले के नवगछिया में कौए की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सुल्तानगंज में भी कौए की मौत के बाद सिरम जांच के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...