भागलपुर, नवम्बर 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत 57.15 प्रतिशत पहुंचाने में तिलकामांझी के सच्चिदानंदनगर, बरेहपुरा, चंपानगर, कंपनीबाग जैसे क्षेत्र की मुख्य भूमिका रही। यहां पर 60 से 70 प्रतिशत के बीच मतदान नहीं होते तो वोटिंग का प्रतिशत और कम होता। शहर के मध्य भाग व बाजार वाले इलाके में कहीं 50 प्रतिशत तो कहीं 50 प्रतिशत से भी कम वोटिंग हुई। शहर के मध्य में सबसे सुसज्जित आदर्श मतदान केंद्र नगर निगम के पहले बूथ पर कुल 1086 मत में 452 वोटिंग व दूसरे बूथ पर 1228 में 458 मत पड़े। घंटाघर के पास नवयुग विद्यालय केंद्र पर एक बूथ पर 963 में 361 व दूसरे बूथ पर 1175 में से 469 मत पड़े। जिला स्कूल में पहले बूथ पर 542 में से 274 व उर्दू मध्य विद्यालय सराय में 850 में 648 वोट पड़े। मारवाड़ी कॉलेज कंपनीबाग के एक ...