भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मंगलवार को रेलवे के आंतरिक विजिलेंस विभाग की टीम ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया। टीम ने स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों, टिकट बुकिंग काउंटरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गहन छानबीन की। इस कार्रवाई के बाद टीम को कोई भी अनियमितता या गड़बड़ी नहीं मिली। विजिलेंस टीम को स्टेशन पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई थी। टीम ने टिकट बुकिंग रिकॉर्ड, माल ढुलाई विभाग के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। यात्रियों से भी पूछताछ की गई। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के आंतरिक टीम विजिलेंस के रूप में रूटीन के तहत जांच करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.