भागलपुर, अक्टूबर 1 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर जिले के सभी विधानसभाओं के मतदाता सूची का मंगलवार को अंतिम प्रकाशन किया गया। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम प्रकाशन की तारीख 30 सितंबर तय की थी। प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक जिले में कुल 22 लाख 18 हजार 492 मतदाता वैध पाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक मतदाता 30 से 39 आयु वर्ग वाले हैं। इस उम्र कैटेगरी वाले मतदाताओं की संख्या 06 लाख 11 हजार 356 है। इसमें सबसे चौंकाने वाली जानकारी यह आई कि जिले में 120 साल से अधिक की एक महिला भी वोटर हैं। इस चुनाव में पहली बार 18-19 साल के 50 हजार 79 मतदाता भी मताधिकार का उपयोग करेंगे। ...... जानिए आयुवार वोटरों की जानकारी आयु रेंज पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता 18-19 21,020 29,059 00 50,079 20-29 2,38,550 2,37,673 3...