भागलपुर, फरवरी 13 -- भागलपुर में पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। एसएसपी प्रमोद कुमार की समीक्षा में यह बात सामने आई कि शहर में लगे 1900 सीसीटीवी कैमरों में से ज्यादातर अपराध रोकने या अपराधियों को पहचानने में कारगर नहीं हैं। कई कैमरों की पिक्चर क्वालिटी खराब है तो कई सिर्फ बिल्डिंग के अंदर की तरफ लगे हैं, जिससे सड़क पर होने वाली वारदातों का पता नहीं चल पाता। इसी को देखते हुए पुलिस अब नए सिरे से तैयारी कर रही है। पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत सख्त निर्देश एसएसपी ने सभी थानेदारों को एक हफ्ते के भीतर अपने इलाकों के भीड़भाड़ वाले स्थानों की रिपोर्ट देने को कहा है। अब बिहार पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत अस्पतालों, स्कूलों, बैंकों, रेलवे स्टेशनों और बड़े संस्थानों के मालिकों को अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.