भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर में शनिवार की सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई, जिससे घर से निकलने वालों को ठिठुरन महसूस हुई। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि कोहरा कम होने की वजह से सूरज जल्दी निकल आया और सुबह 11 बजे तक खिली धूप ने ठंड का असर काफी हद तक कम कर दिया। बीते 24 घंटों में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। लेकिन, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के मुताबिक, रविवार और सोमवार को मौसम फिर पलट सकता है। इन दो दिनों में 'शीत दिवस' यानी कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है और घना कोहरा छा सकता है। साथ ही, दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आने की भी संभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.