पूर्णिया, फरवरी 17 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। स्थानीय मोदो साह महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय कसबा में भाजपा नगर के बूथ अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रधानमंत्री के 24 फरवरी को भागलपुर आगमन को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महामंत्री अरूण कुमार पुलक, जिला सांस्कृतिक मंच के पिंटू पाण्डेय, दिवाकर कुमार, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार मिर्धा, महिला जिला मंत्री अनुपमा झा, भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र साह मौजूद थे। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्ष एवं जिला के प्रतिनिधि को वस्त्र ओढ़कर सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों से प्रधानमंत्री के रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचन...