भागलपुर, नवम्बर 28 -- बीते दो दिनों की तुलना में शुक्रवार को सूरज की तपिश थोड़ी ज्यादा महसूस हुई, जिससे गर्म कपड़ों में रहने पर हल्की गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के बावजूद ठंड के तेवर में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6degC अधिक) और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.7degC कम) दर्ज किया गया। नमी कम होने के कारण कनकनी भी कम रही। भारतीय मौसम विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में दो से ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे हवाओं में कनकनी बढ़ सकती है। वहीं, शुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.