लखीसराय, फरवरी 18 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर के नया बाजार जमुई मोड़ स्थित समाहरणालय परिसर में मंगलवार को सामान्य दिनों की तरह ही स्थिति बनी रही। सुरक्षा के नाम पर महज एक पिऊन समाहरणालय के इधर-उधर घूमते नजर आए। सुरक्षा के नाम पर न तो कोई गार्ड था और न हीं कहीं जवानों की तैनाती थी। बता दें कि भागलपुर में मंगलवार की सुबह 7.44 बजे भागलपुर के डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी को एक ईमेल भेजकर समाहरणालय उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने अपना नाम "तमिल टाइगर्स ऑफ इलम" और "पाकिस्तान आईएसआई दाउदी शंकर जीवाल" बताया। इमेल में धमकी देने वाले ने अभिनेता एस.वी. शेखर स्ट्रीट का नाम बदलकर पेरियार आंबेडकर स्ट्रीट रखने और ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन रोकने की मांग की। इस धमकी के बाद भागलपुर में जहां समाहरणालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई वहीं भागलपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.