भागलपुर, फरवरी 13 -- बाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए देसी और विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस को खबर मिली थी कि शराब की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद टीम ने तुरंत एक्शन लिया। पहली कार्रवाई असरगंज स्टैंड के पास मिल्की टोला में की गई, जहां एक गुमटी से विदेशी शराब की तीन बोतलें मिलीं। यह भी पढ़ें- सुबह 7 से रात 9 बजे तक शहर में ट्रकों की नो-एंट्री लागू यह भी पढ़ें- सर्राफाें के ठिकानों में करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा,देर रात तक चला आयकर सर्वे पुलिस ने मौके से तस्कर आजाद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की बोतलें 750 एमएल की हैं और पकड़े गए आरोपी को कागजी कार्रवाई के बाद कोर्ट भेज दिया गया है। दूसरी छापेमारी कुमैठा पंचायत के सुल्तानपुर गांव में हुई। यहां पुलिस ने संतन चौधरी के घर पर दबिश ...