भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा शुक्रवार सुबह राजकीय हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचे। उनके साथ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, पंचायत राज विभाग के सचिव दिवेश सेहरा पहुंचे। मिहिर कुमार सिंह और दिवेश सेहरा भागलपुर में ही विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करने लगे। जबकि मुख्य सचिव और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह हेलीकॉप्टर से कहलगांव गए। वहां बटेश्वर स्थान के पास गंगा नदी पर प्रस्तावित नये पुल का स्थल देखा। इसी दौरान मलकपुर और अंतीचक गांव भी गए। यहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। वापसी में मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पुल परियोजना का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। अधिकारियों को हवाई अड्डा के रनवे पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.