अररिया, फरवरी 1 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को भागलपुर व मुजफ्फरपुर के बीच क्वार्टरफाइनल मैच खेला गया जिसमें मुजफ्फरपुर ने भागलपुर को 84 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। मुजफ्फरपुर की ओर से अमित ने 60 व राजेश ने 32 रनों का योगदान दिया। भागलपुर की ओर से साजिद चंद व रजनीश यादव ने क्रमश: दो दो विकेट हासिल किए। वही जवाब में खेलने उतरी भागलपुर की टीम महज 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मुजफ्फरपुर की ओर से मयंक कुमार ने 4 विकेट हासिल किए । उनकी इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व क्रिकेटर राजा उर्फ जावेद अंसारी के हाथों प्रदान क...