भागलपुर, अक्टूबर 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार सरकार की योजना 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत भागलपुर के दो रग्बी खिलाड़ियों को रविवार को राजगीर खेल परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र सौंपा। कुल 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों में जिला रग्बी टीम के प्रतीक राज एवं श्वेता कुमारी शामिल हैं। इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, भागलपुर जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव, सचिव राज गौरव, कोच कुणाल कर्ण, शारीरिक शिक्षक जितेंद्र मणि राकेश सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.