कार्यालय संवाददाता, मई 13 -- बिहार के भागलपुर और पूर्णिया शहर में महिलाओं के लिए विशेष पिंक बसों की शुरुआत अगले महीने यानी जून 2025 से हो जाएगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की ओर से यह जानकारी दी गई है। बीएसआरटीसी के अधिकारियों की मानें तो पिंक बसों के संचालन को लेकर कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। जून महीने के पहले सप्ताह से भागलपुर और पूर्णिया में पिंक बसें दौड़ने लगेंगी। बता दें कि वर्तमान में पिंक बस राज्य के चार शहरों में चलेंगी। इसमें पटना में 10 बसों का परिचालन होगा। इसके अलावा शेष 10 बसों का परिचालन भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में होगा। इन शहरों में चलने के बाद अक्टूबर महीने में 100 नई पिंक बसें चलाई जाएंगी। परिचालन के लिए परमिट का काम शुरू हो गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार परमिट देने की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.