भागलपुर, फरवरी 17 -- भागलपुर। बैंक मैनेजर से 1.11 करोड़ रुपये की ठगी मामले में मोतिहारी से गिरफ्तारी की गई युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है। साइबर पुलिस ने सिमरन नाम की युवती को गिरफ्तार किया है। मोतिहारी के ही रहने वाले अंकित नाम के युवक से भी पूछताछ की गई है। पूछताछ में सिमरन ने बताया है कि साइबर अपराधियों के दिल्ली के गिरोह से उसका संपर्क है। बैंक मैनेजर सरफराज उद्दीन से हुई ठगी में सिरमन ने 25 लाख रुपये दिल्ली के साइबर अपराधी को ट्रांसफर किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...