भागलपुर, मार्च 13 -- भागलपुर। होली में सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने को लेकर डीएम नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदय कांत ने गुरुवार को स्टेशन चौक से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च स्टेशन चौक से निकलने के बाद ततारपुर होते हुए नाथनगर इलाके तक पहुंचा। शहर के अन्य थाना क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। शुक्रवार को होली और रमजान के महीने में जुम्मे की नमाज भी होनी है। इस खास मौके पर सुरक्षा पुख्ता बनी रहे यह सुनिश्चित करने के लिए वरीय अधिकारी फ्लैग मार्च में निकले। फ्लैग मार्च में सदर एसडीएम, डीएसपी सिटी सहित कई इंस्पेक्टर और थानेदार भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.