भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर। स्टेशन परिसर के आसपास फुटकर व्यवसायियों को व्यवस्थित करने को लेकर नगर निगम की ओर से पेबर्स ब्लॉक बिछाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों से अतिक्रमण हटाने को लेकर रोजाना नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता अभियान चला रहा है और अतिक्रमणकारियों से जुर्माने की वसूली भी कर रहा है। इस बाबत निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाए रखने को लेकर लगातार अभियान चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर के बाहर पेबर्स ब्लॉक बिछाया जा रहा है, यहां जल्द ही फुटकर व्यवसायियों को व्यवस्थित करने की निगम की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.